नौकरी नहीं मिली तो लिया एक खौफनाक फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह बेरोजगारी से परेशान था। काम की तलाश में कई दिन से शहर में भटक रहा था लेकिन नौकरी नहीं मिली। आखिरकार उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मामला हिमाचल के जिला सोलन के नालागढ़ क्षेत्र का है।
यहां के पीर स्थान गांव में किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने फंखे में फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवक जिला मंडी के तहसील बल व गांव समाहां का रहने वाला था। प्रारंभिक छाबीन में पुलिस का दावा है कि बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने आत्महत्या की है।
हालांकि घटनास्थल पर किसी तरह का सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद नहीं किया है। पुलिस ने अनुसार अमित कुमार पुत्र जगत राम बद्दी स्थित सुकैम कंपनी में कार्य करता था। लेकिन पिछले दो माह से युवक ने कंपनी को किन्हीं कारणों के चलते छोड़ दिया था।
काम न मिलने से तनाव में था अमित
वर्तमान में अमित खाली बैठा हुआ था और काम की तलाश कर रहा था। पीर स्थान में अपने दो साथी बिहारीलाल व सुरेंद्र कुमार के साथ एक ही कमरे में रहता था। बुधवार को उसके दोनों साथी ड्यूटी करने फैक्टरी में चले गए तो वह पीछे अकेला था। इस बीच युवक फंखे में लटक गया।
बुधवार देर सांय साढ़े 9 बजे जब बिहारी लाल व सुरेंद्र क मरे पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। इन दोनों कामगारों ने पड़ोसियों के सहायता से दरवाजा खोला तो देखा की अंदर अमित कुमार पंखे में लटका हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना नालागढ़ पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि प्रांरभिक जांच में मौत का कारण बेरोजगारी माना जा रहा है। युवक पिछले कुछ दिनों से बिना रोजगार के ही कमरे पर था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।