{"_id":"57b3e9354f1c1bd66b6ebdef","slug":"youth-attacked-his-sister-in-law-at-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने भाभी पर किया दराट से हमला, सिर पर आई चोटें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर ने भाभी पर किया दराट से हमला, सिर पर आई चोटें
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली सी बात को लेकर गुस्साए देवर ने दराट से अपनी भाभी पर हमला बोल दिया। इससे भाभी के सिर पर गहरी चोटें लगी हैं। मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर का है। यहां भराड़ी थाना के तहत आने वाले जंदोट गांव में देवर ने अपनी भाभी के सिर पर दराट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि जब महिला ने अपनी जमीन से देवर और भाभी को घास काटने से मना किया तो देवर ने तैश में आकर उसके सिर पर दराट से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला का भराड़ी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जंदोट गांव की सावित्री देवी ने बताया कि मंगलवार को उसकी जमीन से जबरदस्ती उसका देवर और देवरानी घास काटने लगे।
विज्ञापन
जब उसने उन्हें घास काटने से रोका तो वह लोग उससे झगड़ा करने लगे। इसी दौरान तैश में आकर उसके देवर ने उसके सिर पर दराट से हमला कर दिया। इससे उसके सिर में गहरी चोट आई है। भराडी थाना प्रभारी दया राम ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 341, 324, 504, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
महिला का मेडिकल करवा कर मामले की छानबीन की जा रही है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने साफ किया कि दोषी जो भी होगा बख्शा नहीं जाएगा।