{"_id":"60a268bdb74b4d5c1e7900cb","slug":"younger-brothers-beats-elder-brother-to-death-with-stick-in-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में छोटे ने बड़े भाई को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब के नशे में छोटे ने बड़े भाई को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 17 May 2021 06:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गंगथ (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, गंगथ (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 17 May 2021 06:29 PM IST
सार
डीएसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस चौकी गंगथ के तहत पंचायत रप्पड़ के खडोल गांव में छोटे भाई ने शराब के नशे में बड़े भाई को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। बड़े भाई की पत्नी सोनिया के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में रघुवीर सिंह (27) की पत्नी सोनिया ने बताया कि रविवार रात उनके पति और देवर शक्ति सिंह ने काफी शराब पी थी। इस दौरान दोनों भाइयों के बीच किसी बात पर आपस में बहस शुरू हो गई। शराब के नशे में शक्ति चंद ने रघुवीर सिंह के सिर और छाती पर डंडे से प्रहार कर दिए। इससे रघुवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही गंगथ पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा। आरोपी भाई वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। उसे सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दोनों भाई मेहनत मजदूरी का काम करते थे। उधर, डीएसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को नूरपुर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।