फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women kidnepped at solan

रिश्तेदार बने हैवान, महिला का किया अपहरण

Fri, 19 Sep 2014 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामशहर (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, रामशहर (सोलन) Updated Fri, 19 Sep 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
women kidnepped at solan

प्रेम विवाह के डेढ़ वर्ष बाद मुस्लिम समुदाय से संबंधित विवाहिता को उसके रिश्तेदारों ने घर से दिनदहाड़े अगवा कर लिया। वहीं, इसके छह माह के नवजात को वहीं छोड़ दिया। यह घटना हिमाचल के जिला सोलन के रामशहर के रेला जाबलू गांव की है।

विज्ञापन


रिश्तेदारों पर आरोप है कि मारपीट करने के बाद विवाहिता को जबरन वे लोग अपने साथ ले गए। इस मामले में नामजद चंबा के सिहुंता गांव से एक महिला समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अगवा महिला का अभी तक को कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


मामले में गिरफ्तार दो को अदालत ने 19 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है जबकि तीन जमानत पर छूट चुके हैं। पांच अन्य वांछित हैं। पुलिस के अनुसार चंबा जिले के सिहुंता तहसील के धार गांव से दस लोग एक निजी वाहन से रेला जाबलू गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरन किया अगवा
जब ये लोग वहां पहुंचे तो महिला का पति नेकराम घर पर नहीं था। इन लोगों ने नेकराम के पिता सोहन लाल व भाई की धुनाई करने के बाद नेकराम की पत्नी को जबरन ले गए। जबकि उसके दूध पीने वाले छह माह का बच्चे को वहीं पर छोड़ गये।

एसपी बद्दी जी शिवा ने बताया कि चंबा से पकड़े गए महिला व पुरुष को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 19 तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। जबकि मामले में तीन आरोपी जमानत पर है।


नेकराम ने डेढ़ वर्ष पहले सिंहुता से एक युवती के साथ विवाह किया था। युवती ने कोर्ट व पुलिस के समक्ष अपनी मर्जी से विवाह करने की बात कही थी। लड़की मुस्लिम समुदाय से संबंधित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed