{"_id":"ce5f3688dca48b8674776b3a35b53b9f","slug":"women-kidnepped-at-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर 5 लोगों ने महिला को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर 5 लोगों ने महिला को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 01 Dec 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
चंबा के चुराह घाटी की एक महिला ने पांच लोगों के खिलाफ जबरन घर में घुसने, मारपीट करने, अपहरण कर बंधक बनाने और दो माह तक दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। यह मामला पीड़ित महिला की ओर से न्यायालय के माध्यम से सीधे पुलिस थाना चंबा में पंजीकृत करवाया गया है। ऐसे में चंबा पुलिस को इस मामले की तफ्तीश करने लिए काफी मशक्कत करनी होगी।
विज्ञापन
महिला की ओर से दिए गए बयान में बताया गया है कि चुराह घाटी के जूरी गांव के रहने वाले पांच लोग हसन दीन, फकर दीन, सावर दीन, अल्ला गिर व लतीफ मोहम्मद ने मिलकर एक अक्टूबर 2015 को उसका अपहरण उसके पति के घर से कर लिया। इससे पहले इन लोगों ने इसके पति और ससुर की पिटाई भी की। तकरीबन दो माह तक इन लोगों ने हसनदीन के घर उसे बंधक बना कर रखा।
विज्ञापन
इस दौरान इन्होंने मिलकर कई बार उससे दुर्व्यवहार भी किया। चार नवंबर को रात के बारह बजे महिला वहां से भाग निकली। इसके बाद उसने न्यायालय पहुंचकर मामला दर्ज करवा दिया। उधर, इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा डॉक्टर विरेंद्र तोमर ने बताया कि आरोप संगीन है। जिन पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया है उन्हें पूछताछ के लिए शीघ्र तलब किया जाएगा।
विज्ञापन