फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women jumped in the sutlej river.

बच्चे समेत सतलुज में कूद गई महिला

Tue, 25 Nov 2014 08:10 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
women jumped in the sutlej river.

हमीरपुर-बिलासपुर सड़क मार्ग पर स्थित कंदरौर पुल से मंगलवार देर शाम एक महिला ने अपने बच्चे के साथ सतलुज नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय मछुआरों ने महिला और बच्चे को तुरंत बचाकर बाहर निकाला। महिला और उसका बेटा अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि महिला अभी तक बयान देने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हमीरपुर के लड़बड़ोग इलाके की 36 वर्षीय महिला मंगलवार देर शाम कंदरौर पुल के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि इस महिला ने पहले तो अपने बच्चे (चार वर्ष) को सतलुज नदी में फेंका। उसके बाद खुद भी छलांग लगा ली।
विज्ञापन

हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

women jumped in the sutlej river.

इस बीच सतलुज नदी में किश्ती के जरिये मछली पकड़ने का कार्य करने वाले पवन और उनके साथियों ने उन्हें देख लिया। उन्होंने तुरंत महिला और बच्चे को डूबने से बचाया और बाहर निकाल दिया। इसके बाद दोनों को कंदरौर स्थित अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, महिला और बच्चे की हालत खराब होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बिलासपुर के लिए रेफर किया गया है। डीएसपी घुमारवीं अंजनि जस्वाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लगता है। लिहाजा, मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed