फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women jump into river at kullu.

अपना एड्रेस लिखकर नदी में कूदी महिला

Fri, 17 Apr 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 17 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
women jump into river at kullu.

वह आई और कागज पर अपना नाम पता लिखकर नदी में कूद गई। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला कुल्लू का है। यहां जिला मुख्यालय के साथ बहने वली सरवरी नदी में एक महिला ने छलांग लगा दी।

विज्ञापन


शीतला माता मंदिर के पास छलांग मारने से पहले महिला ने अपनी शॉल, पर्स, चपल व एक लिखा हुआ कागज छोड़ गई। पुलिस के अनुसार कागज में महिला ने अपना नाम व पता लिखा था।
विज्ञापन


डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने कहा कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सुल्तानपुर की 60 वर्षीय एक महिला ने शीतला माता मंदिर के पास पुल में चढ़कर सरवरी नदी में छलांग मार दी। महिला को छलांग मारते हुए साथ रेहड़ी का काम करने वाले एक शख्स ने देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की तालाश शुरू और करीब दो बजे महिला की लाश लंकाबेकर के पास बरामद की। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।


डीएसपी ने कहा कि छलांग मारने से पहले महिला द्वारा पुल के पास छोड़े गए पर्स, शॉल,चपल व लिखे हुए एक कागज को कब्जे में ले लिया है। महिला द्वारा उठाए गए कदम की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्जकर परिवारों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed