फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women commit suicide at mandi.

देवर से शादी करने की जिद्द में महिला ने लगाया फंदा

Thu, 23 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी) Updated Thu, 23 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
women commit suicide at mandi.

पति को छोड़ कर देवर से शादी करने की जिद्द में महिला फंदे पर लटक गई। हिमाचल के जिला मंडी की स्यांज पंचायत के एक गांव में मंगलवार को हुई घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन


महिला ने घर वालों और पति को मजबूर कर दिया कि देवर के साथ शादी करना चाहती है। घर वालों और महिला के पति ने स्यांज पंचायत की प्रधान को मंगलवार को अपने घर बुलाया।
विज्ञापन


बाद में पंचायत और घर वालों के समक्ष यह फैसला हुआ कि महिला अपने देवर के साथ जिंदगी बिताना चाहती है तो वह बिताए। मगर वह छह माह के अंदर अपने पति को तलाक दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवर के साथ बाहर जाने की जिद्द के बाद लगाया फंदा

women commit suicide at mandi.

बताया जा रहा है कि पंचायत प्रधान के समक्ष हुए पारिवारिक फैसले के बाद मंगलवार को ही महिला ने फिर जिद्द पकड़ ली कि वह आज ही अपने देवर के साथ घर छोड़ कर कहीं बाहर जाएगी।

पति ने उसे समझाने की कोशिश की और कहा कि वह तलाक तक रूक जाए। महिला को यह रास नहीं आया और उसने तैश में आकर अपने घर में ही देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी।

इसे देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। उसके बाद पंचायत प्रधान को सूचित किया गया। प्रधान की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों के बयान के आधार पर मृतक महिला के देवर को मौत के लिए उकसाने के संदेह के कारण हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed