{"_id":"f393c1256f379b09b397596d305c9bdd","slug":"woman-s-body-found-in-wells-in-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंए में मिला महिला का शव, सनसनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंए में मिला महिला का शव, सनसनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 18 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर बड़सर में एक महिला ने कुंए में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग महिला के पति की मृत्यु भी कुछ समय पहले ही हुई थी। पुलिस ने संदर्भ में मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बड़सर के जोल गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला का शव गांव के लिए कुंए में बरामद किया गया। परिजनों के मुताबिक देर शाम तक महिला घर पर ही थी।
विज्ञापन
मगर इसके बाद अचानक गायब हो गई। देर शाम तक परिजन उसे तलाश करते रहे। मगर अगली सुबह स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का शव कुंए में पड़ा मिला है। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार महिला काफी समय से डिस्क की बीमारी से पीड़ित थी और छह माह पूर्व ही उनके पति का अकस्मात निधन हो गया था। माना जा रहा है कि बीमारी से तंग आकर ही महिला ने इस तरह का कदम उठाया है।
पुलिस के अनुसार महिला की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। वहीं परिजनों ने किसी भी प्रकार की साजिश व हत्या की आशंका से इंकार किया है।