{"_id":"5d7a06e08ebc3e93c3158fd2","slug":"woman-raped-in-ghumarwin-bilaspur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर के घुमारवीं में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिलासपुर के घुमारवीं में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 12 Sep 2019 02:20 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामल दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं उपमंडल की एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई की है क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एक महीना पहले उसके साथ पशुशाला में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला ने यह भी बताया की आरोपी ने उसे पुलिस में शिकायत करने और किसी को बताने की सूरत मे जान से मारने की धमकी दी थी। इस डर से वह एक महीने से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवा पाई। लेकिन अब किसी तरह उसने इस संबंध में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजेंद्र सवाल ने बताया की महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर छानबीन कर रही है।