फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman Raped by Brother-in-law at Bilaspur.

नशीली दवा खिलाकर जेठ ने किया महिला से रेप, फिर धमकाया

Sat, 07 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर) Updated Sat, 07 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman Raped by Brother-in-law at Bilaspur.

पति की गैर मौजूदगी में घर आए जेठ ने सिरदर्द के बहाने महिला को नशीली दवा खिला दी। फिर बेहोशी की हालत में इसके साथ दुराचार कर दिया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के बिलासपुर में सामने आया है।

विज्ञापन


यहां भराड़ी थाना के तहत आने वाले एक गांव में विवाहिता महिला के साथ नशीली दवा खिलाकर उसकी अस्मत लूटने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का पति का बड़ा भाई है।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी ने महिला को चुप रहने को कहा, नहीं तो जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के बयान के अनुसार उसका जेठ पंजाब में रहता है। बीती 1 जनवरी को वह उसके घर आया हुआ था। लेकिन रात को उसके जेठ ने नशीली दवाई खिलाकर उसके साथ दुराचार किया।

बेहोशी की हालत में जेठ ने किया रेप, फिर धमकाया

Woman Raped by Brother-in-law at Bilaspur.

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति पंजाब में नौकरी करता है जबकि उसके दोनों बेटे भी घर से बाहर काम करते हैं। उसने बताया कि उसके जेठ का जो कि पंजाब में रहता है उसका उनके घर आना जाना रहता है। बीती 1 तारीख को भी उसका जेठ उसके घर आया था।

महिला ने बताया कि उसके सर में दर्द की शिकायत हो रही थी। तो उसके जेठ ने उसे दवा की गोली खाने को दी। गोली खाते ही वह बेहोश हो गई। जिसके बाद उसके जेठ ने उसके साथ दुराचार किया। महिला ने बताया कि उसके सुबह उसके जेठ ने उसे कहा कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दल रवाना कर दिया गया है।

बीएससी नर्सिंग छात्रा से दो माह तक रेप

Woman Raped by Brother-in-law at Bilaspur.

वहीं, मंडी के सरकाघाट की एक पंचायत में बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने अपने ही गांव के युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दो माह तक दुराचार करने मामला दर्ज कराया है। अदालत के माध्यम से पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा का कहना है कि वह गत 19 जुलाई को अपने कॉलेज बस से घर जा रही थी। इस दौरान उसके ही गांव का एक युवक भी उसी बस में बैठा था। युवक उसकी पास वाली सीट पर बैठा था। बस चलने के थोड़ी देर बाद आरोपी ने उसको एक केला खाने को दिया।

लड़की ने वह केला खा लिया। जब वह अपने गांव पहुंची तो आरोपी युवक उसे रिश्तेदार के घर ले गया। उसके बाद आरोपी ने लड़की से हल्फिया बयान के कागज पर हस्ताक्षर लेकर विवाह करने की बात कही। उसके बाद आरोपी युवक उसके साथ दो माह तक दुराचार करता रहा।

जब वह उसके चंगुल से छूटी तो सारे मामले से अपनी मां को अवगत करवाया। परिजनों ने मंडी महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद परिजनों ने अदालत के माध्यम से मामला दर्ज करवाया। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed