फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman rape in Mandi on the name of job

नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ दुराचार, मामला दर्ज

Wed, 12 Oct 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी) Updated Wed, 12 Oct 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
Woman rape in Mandi on the name of job

मंडी जिले के सरकाघाट में महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 30 सितंबर को 11 बजे अपने धर्म भाई के पास संधोल में पहुंची और उसे रखोह पंचायत के एक युवक का फोन आया 

विज्ञापन


कि वह उससे एक अक्तूबर को संधोल में मिले और वह उसे रिवालसर में नौकरी पर रखवा देगा तथा अपनी गाड़ी में ही उसको साथ ले जाएगा। पीड़िता ने बताया कि युवक के साथ उसकी पहले से ही जान पहचान थी। एक अक्तूबर को युवक ने पीड़िता को फोन कर संधोल के बबेली चौक पर मिलने को कहा। 

विज्ञापन

युवक ने किया दुराचार

Woman rape in Mandi on the name of job

युवक के कहने पर वह चौक पर चली गई और युवक उसको लेकर डेढ़ बजे संधोल से अपनी गाड़ी में बिठा कर पिंगला में रुक गया और उसे एक अनजान व्यक्ति के घर में यह कह कर छोड़ कर चला गया कि वह उसकी नौकरी की बात करने गया है और शाम तक वापस आ जाएगा। 

युवक रात के आठ बजे आया। रात को आरोपी युवक ने जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया। युवक ने पीड़िता को एक अक्तूबर से लेकर तीन अक्तूबर तक शाम के तीन बजे तक पिंगला में रखा और फिर रिवालसर ले गया। तीन और चार अक्तूबर को जबरन दुराचार किया। 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed