{"_id":"59255fc24f1c1bc643535c35","slug":"woman-rape-case-at-una-accused-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, गर्भवती होने पर मुकरा, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, गर्भवती होने पर मुकरा, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं(ऊना)
Updated Wed, 24 May 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
विधवा महिला को शादी का झांसा देकर एक बस चालक उससे रेप करता रहा। गर्भवती होने पर चालक शादी से मुकर गया। अब इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला हिमाचल के ऊना का है।
विज्ञापन
यहां चिंतपूर्णी क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला के साथ कथित दुराचार के आरोपी बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़ित महिला के बच्चे की डिलीवरी के समय ही अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम ऊना अस्पताल करवा दिया है और बच्चे व आरोपी का डीएनए टेस्ट करवाने जा रही है। पुलिस के अनुसार 36 वर्षीय गर्भवती विधवा महिला ने निजी बस चालक के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
महिला का आरोप था कि उक्त चालक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया जिससे वह गर्भवती हो गई। अब यह चालक शादी से इंकार करता है। पीड़ित महिला पहले से तीन बच्चों की मां है।
पीड़िता ने मंगलवार को शाम सात बजे गर्भ में पल रहे बच्चे को जन्म दिया जो मृत पाया गया। पुलिस इस मामले धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और मामले को लेकर जांच कर रही है।