फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman Rape case at Dharamshala.

गरीब महिला से दरिंदगी, मदद के नाम पर तीन साल तक किया रेप

Sun, 01 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman Rape case at Dharamshala.

हिमाचल के जिला मुख्यालय धर्मशाला के तहत पड़ते गांव का एक व्यक्ति गांव की ही महिला से उसकी मदद करने के नाम पर तीन साल तक दुराचार करता रहा। महिला का पति लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त है।

विज्ञापन


इसका फायदा उठाकर उक्त व्यक्ति उसकी पत्नी को सहायता देने के नाम पर उसका यौन शोषण करता रहा। आरोपी ने धमकी दी थी कि इस बात का जिक्र किसी से किया तो वह उसे जान से मार डालेगा। इस कारण डरी-सहमी महिला चुपचाप उसकी मनमानी सहती रही।
विज्ञापन


लेकिन, आखिरकार उसने हिम्मत दिखाकर शुक्रवार को महिला पुलिस थाना धर्मशाला में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। जानकारी के मुताबिक उक्त महिला का पति बीते कुछ सालों से शुगर की बीमारी से ग्रस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मदद के बहाने बढ़ाया मेलजोल, फिर करता रहा दुराचार

Woman Rape case at Dharamshala.

पति की बीमारी का फायदा उठाकर आरोपी पहले महिला की सहायता करने के नाम पर उससे मेलेजोल बढ़ाने लगा, क्योंकि महिला गरीब परिवार से संबंध रखती है। इसके बाद आरोपी तीन साल तक महिला को डरा-धमका कर उसके साथ दुराचार करता रहा।

अब परिवार का सहयोग मिलने के बाद महिला ने शुक्रवार को आरोपी व्यक्ति के खिलाफ महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ देर शाम मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

निजी लॉ कॉलेज की छात्रा से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Woman Rape case at Dharamshala.

शिमला के थाना बालुगंज में निजी लॉ कॉलेज की छात्रा की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। इसमें शिकायतकर्ता छात्रा ने अपने सहपाठी पर उससे जबरदस्ती करने की शिकायत दी है।

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों राजधानी के समीप एक निजी लॉ कालेज में अंतिम वर्ष के छात्र हैं। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता और आरोपी एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आगे छानबीन कर रही है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed