फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman kidnapped newborn baby from hospital in Shimla

घर से 20 दिन के नवजात को उठा ले गई शातिर महिला, ऐसे रची साजिश

Wed, 28 Mar 2018 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 28 Mar 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
woman kidnapped newborn baby from hospital in Shimla

राजधानी शिमला के चक्कर में घर से सुबह एक महिला ने 20 दिन के नवजात का अपहरण कर लिया। बालूगंज थाना पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही बच्चे को बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला बच्चे को सोलन के शालाघाट में रिश्तेदार के घर का ताला खोलकर अकेले छोड़ आई थी।

विज्ञापन


घर का मालिक जैसे ही घर पहुंचा तो उसने ताला खुला देखा और भीतर बच्चे के रोने की आवाज सुनी। अंदर जाकर देखा तो बच्चे के पैर में कमला नेहरू अस्पताल शिमला का टैग लगा हुआ था।
विज्ञापन


उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उधर, बच्चे की मां की ओर से पुलिस को शक के आधार पर दिए महिला आरोपी के मोबाइल नंबर पर फोन कर पुलिस ने फोन कर आरोपी महिला को थाने बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बच्चे के अपहरण से इनकार करती रही, लेकिन बच्चे की बरामदगी के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने जिस घर में बच्चा छोड़ा था, वहां पुलिस को उसका हैंडबैग भी बरामद हुआ है। पुलिस अब इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि महिला ने बच्चा खुद के लिए चुराया था या बेचने के लिए। आरोपी महिला की चार बेटियां बताई जा रही हैं। 

बढ़ाई थी प्रसूता से दोस्ती

woman kidnapped newborn baby from hospital in Shimla

पुलिस को दी शिकायत में चक्कर निवासी नवजात की मां ने बताया कि वह कमला नेहरू अस्पताल शिमला में दाखिल थी। प्रसव के बाद अर्की इलाके की महिला ने बताया कि उसके बच्चे को पीलिया हुआ है और वह अस्पताल में इलाज करवा रही है। वह उससे किसी न किसी बहाने रोज मिलने आती। उसने दोस्ती कर ली और दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी लिए।

अस्पताल से छुट्टी होने के बाद आरोपी महिला मंगलवार सुबह चक्कर स्थित उनके घर पहुंच गई। इस बीच बच्चे की मां को नहाने जाना था। आरोपी महिला ने बच्चे का ध्यान रखने का आश्वासन दिया। जब वह नहा कर लौटी तो महिला और बच्चा गायब थे। उसने तुरंत परिजनों और थाना बालूगंज को सूचित किया।

पुलिस ने आरोपी महिला के मोबाइल नंबर पर कॉल कर बच्चे को सुरक्षित लौटाने को भी कहा। दोपहर एक बजे तक महिला शालाघाट पहुंच गई थी। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए महिला ने बच्चे को रिश्तेदार केशवराम निवासी घुमारी (शालाघाट) के घर का ताला खोल वहां अकेले छोड़ दिया और खुद बालूगंज थाने पहुंच गई।

सूत्रों के अनुसार महिला को पता था कि केशवराम अपने घर की चाबी गमले के नीचे छिपाकर रखता था। इसी बीच जब केशव घर पहुंचा तो उसने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। बच्चे के पैर पर अस्पताल का टैग लगा हुआ था जिसमें उसकी मां का नाम लिखा था। उसने अर्की पुलिस को सूचित किया।

पुलिस की एक टीम नवजात के माता-पिता को लेकर मौके पर पहुंची। दंपती ने बच्चे की पहचान कर ली है। बच्चा बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। - प्रवीर ठाकुर, एएसपी, शिमला सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed