फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman goes Missing with a two and a half year old child in shimla

संदिग्ध परिस्थितियों में ढाई साल के बच्चे के साथ महिला लापता

Sat, 12 May 2018 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 12 May 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
woman goes Missing with a two and a half year old child in shimla

शिमला के एक कारोबारी के लापता होने और मंडी से उसका शव बरामद होने के बाद शहर से एक महिला अपने बच्चे के साथ लापता हो गई है। महिला के पिता ने लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला और बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला और बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी अपने स्तर पर खोज की, मगर उनका कोई सुराग न लगने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लापता महिला लुधियाना में अपने ससुराल से शिमला के कैथु में अपने मायके ढाई साल के बच्चे के साथ आई थी। नौ मई को वह बच्चे के साथ बाजार के लिए निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद वह शाम को वापस नहीं आई। महिला रोशन गुप्ता उम्र्र 23 साल पिछले एक सप्ताह से अपने मायके में रह रही थी। महिला और बच्चे को पिता और परिवार के लोगों ने नौ मई से लेकर तलाशने का प्रयास किया। 

woman goes Missing with a two and a half year old child in shimla

नाते रिश्तेदारों के यहां भी पता किया। जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो 11 मई को लक्कड़ बाजार चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। शिकायतकर्ता राधे श्याम ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा है कि वह पिछले 20 सालोें से कैथू में रह रहा है।

कुछ साल पहले उसकी बेटी की शादी लुधियाना में हुई थी। एक हफ्ते पहले रोशन और उसका बेटा शिमला आए।  9 मई की शाम को वह घर से अपने बेटे के साथ बाजार गई लेकिन देर शाम होने तक भी वह घर नहीं लौटीं।

जब उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया मगर वह लगातार बंद आ रहा है। अभी तक पुलिस के हाथ लापता महिला और उसके बच्चे के संबद्ध में कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed