फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman gang-raped in teesa chamba himachal pradesh

पशु चराने गई महिला को पहले दरिंदों ने पीटा फिर किया गैंगरेप

Thu, 21 Jun 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांजू (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांजू (चंबा) Updated Thu, 21 Jun 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
woman gang-raped in teesa chamba himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उस समय इस वारदात को अंजाम दिया जब महिला पशुओं को चराने के लिए गई थी। आरोपियों ने पहले महिला के साथ मारपीट की और इसके बाद गैंगरेप कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही महिला का मेडिकल करवाकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को महिला मवेशियों को चरा रही थी। इसी दौरान वहां पर दो लोग आए।
विज्ञापन


जो महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। महिला ने अश्लील हरकतों को लेकर जब उन्हें फटकार लगाई, तो दोनों का गुस्सा भड़क उठा। पहले उन्होंने महिला की पिटाई की और इसके बाद दुराचार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही पुलिस हिरासत में होंगे आरोपी

woman gang-raped in teesa chamba himachal pradesh

महिला ने घर में जाकर आप बीती परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस थाना में जाकर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।

डीएसपी सलूणी राकेश राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि तीसा थाना में महिला के साथ दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।

दो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी पुलिस के हिरासत में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed