फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman gang-raped by 6 in Solan Himachal Pradesh

दरिंदगी की इंतहा, हाथ-पैर बांधकर युवती से छह लोगों ने किया गैंगरेप

Tue, 28 Mar 2017 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बददी (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, बददी (सोलन) Updated Tue, 28 Mar 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped by 6 in Solan Himachal Pradesh

आधी रात को एक युवती के घर में घुसकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती ने उद्योग में उसके साथ काम करने वाले छह लोगों पर दुराचार का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर सामूहिक दुराचार किया है। धमकी भी

विज्ञापन


दी है कि उसने पुलिस में शिकायत की तो वे दोबारा दुराचार करेंगे। मामला हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी का है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर धारा 376 डी, 506 व 34 आईपीसी के तहत कार्रवाई शुरू की है। पीड़िता का सोलन जोनल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है।

विज्ञापन

सभी आरोपी युवती के साथ एक उद्योग में करते हैं काम

Woman gang-raped by 6 in Solan Himachal Pradesh

एसपी बद्दी बशेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मेडिकल में इस प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फाइनल ओपिनियन लिया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार जब वह किराये के कमरे में अकेली सो रही

थी तो उससे जाने वाले छह युवकों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही सभी उसके कमरे में घुस गए, जिसके बाद उन्होंने सामूहिक दुराचार किया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी युवती के साथ बद्दी के एक उद्योग में काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed