{"_id":"8ccd8c70fbe126f303e1e1dd768dd370","slug":"woman-for-dowry-out-of-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए महिला को घर से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,नेरचौक (मंडी)
Updated Mon, 01 Dec 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना बल्ह के तहत के एक महिला को दहेज न लाने पर उसकी सास और ननदोई ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
करीब डेढ़ वर्ष तक आरोपी सास व ननद पीड़ित महिला को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।
इस दौरान आरोपी सास ने बहू के साथ आए बेड और सोफा सेट को भी बदलवाया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसको घर से बाहर निकाल कर पति ने दूसरी शादी रचा ली है। महिला की शिकायत पर बल्ह पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला संतोष कुमार (21) की शादी लोहारा निवासी के साथ मार्च 2013 में हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसका पति नौकरी के कारण विदेश चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद सास व ननद ने उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे एक दिन घर से बाहर निकाल दिया।
महिला का आरोप है कि उसके जाने के बाद पता नहीं कब उसका पति विदेश से लौटा और उसने दूसरी शादी रचाई। इधर, इस संबंध में बल्ह पुलिस थाना प्रभारी चेत सिंह भंगालिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन