फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman fall in river with his son.

दर्दनाक! अपंग बेटे को नदी पार करवा रही थी मां, दोनों बहे

Wed, 22 Jul 2015 08:15 AM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
woman fall in river with his son.

अपने अपंग बेटे को हाथ पकड़कर नदी पार करवा रही मां अचानक तेज लहरों की चपेट में आ गई। उफान पर आई नदी मां बेटे दोनों को बहा ले गई। हांलाकि स्थानीय लोगों ने बेटे को तो बचा लिया मगर मां की जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन


महिला का शव थोड़ी दूर जाकर नदी किनारे से बरामद किया गया। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के नाहन में पेश आया है। यहां नाहन के तहत मंगलवार शाम को भारी बारिश के कारण एकाएक मारकंडा नदी के उफान पर आने से उसे पैदल पार करती हुई महिला अपने बेटे सहित बह गई। लोगों ने अपाहिज बेटे को तो बचा लिया लेकिन कुछ देर बाद करीब आधा किमी दूर महिला का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

बेटे को वापस घर ले जा रही थी महिला

woman fall in river with his son.

मंगलवार दोपहर बाद नाहन व आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे मारकंडा, बाता, सुंकर, गिरी, जलमुसा आदि सभी खड्ड एवं नदियां उफान पर थी। इसी बीच बनकला गांव निवासी जोगिंद्रो देवी (40) अपने अपंग बेटे मोहन (18) को लेकर नदी को पैदल पार कर रही थी।

महिला ने कुछ घंटे पहले अपने बेटे मोहन को नदी की दूसरी ओर शंभूवाला में छोड़ा था। उस समय नदी में पानी कम था। लेकिन थोड़ी देर बार जब वह उसे लेकर वापस अपने घर बनकला जा रही थी तो मारकंडा नदी में एकाएक उफान आ गया। नदी पार करते समय महिला बेटे सहित बह गई।

मां-बेटे को बहता देख समीप के ग्रामीण सुरेंद्र, वीरेंद्र थापा, मनोज कुमार व सतपाल आदि ने बेटे मोहन को तो बचा लिया लेकिन महिला पानी के तेज बहाव में आगे निकल गई। करीब 500 मीटर आगे महिला का शव बरामद किया गया।

पुल होता तो बच जाती जान

woman fall in river with his son.

हालांकि परिजनों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से उसे नाहन अस्पताल पहुंचाया लेकिन इससे पूर्व उसकी मौत हो चुकी थी। सीएमओ सिरमौर डा. संजय शर्मा ने महिला की मौत की पुष्टि की। हादसे की शिकार जोगिंद्रो देवी का पति गुरनाम सिंह भी नाहन अस्पताल में गमगीन अवस्था में पुलिस को बयान दे रहा था।

पुल न होने से पिछले वर्ष भी बहा था युवक
मारकंडा नदी पर पुल नहीं होने के कारण बनकला पंचायत के कई गांव आज भी बरसात के दौरान जान जोखिम में डालकर नदी को पार करते हैं। पिछले वर्ष भी ढिमकी मंदिर के समीप लोनिवि में कार्यरत एक युवक की बहने से मौत हो गई थी। पंचायत के उपप्रधान सुभाष चंद ने बताया कि ग्रामीण पिछले तीन दशक से यहां पर पुल की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक यहां पर पुल नहीं बना।

विज्ञापन

यहां ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत

woman fall in river with his son.

वहीं, रामपुर बुशहर के श्राईकोठी के नजदीक दारनघाटी के पास ढांक से नीचे गिरकर एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगू राम पुत्र डोला राम आयु 45 निवासी कूहल डाकघर देवठी तहसील रामपुर दारनघाटी के पास घूमने निकला था कि अचानक ढांक से नीचे गिरने से मौके पर मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक दुकानदारी करता था।

सोमवार देर शाम दुकान बंद करने के बाद घूमने निकला था कि अचानक ढांक से नीचे जा गिरा। इस कारण मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने शव को देवठी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की पुष्टि डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed