{"_id":"5fc9d8e58ebc3e9bb925b0d5","slug":"woman-death-under-suspicious-circumstances-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंज में पत्नी की हत्या, पति के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सैंज में पत्नी की हत्या, पति के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 04 Dec 2020 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 04 Dec 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिले की सैंज घाटी में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला दो दिसंबर रात का है। मृतका के पिता जीवन दास गांव नडाहरा रोपा तहसील बंजार ने पुलिस को बयान में बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 13 वर्ष पहले खेमराज गांव लिहणीधार सैंज से साथ हुई थी। उनके तीन बेटे हैं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि दामाद उनकी बेटी खिमदासी के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर बेटी दो-तीन बार मायके आई थी। उन्होंने समझा बुझाकर उसे हर बार ससुराल भेज दिया। तीन दिसंबर को सुबह करीब सात बजे दामाद ने उनके बेटे शेर सिंह को फोन पर बताया कि खिमदासी रात को आंगन में गिर गई है। इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल ले जा रहा हूं और अभी लारजी पहुंचा है। उसके बाद करीब आठ बजे सुबह दोबारा दामाद ने फोन किया कि खिमदासी की मौत हो गई है और कुल्लू से वापस घर आ रहे हैं। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ कुल्लू में बेटी को देखने पहुंचे।
विज्ञापन
वहां बेटी की हालात देखी तो उनकी कनपटी के पास गहरी चोट का निशान था। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दो दिसंबर की रात को उनकी बेटी की हत्या हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार को मृतका के शव का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम किया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है।
विज्ञापन