फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman crushed under private bus in kangra

बेटी के घर से लौट रही थी और तभी आई मौत

Fri, 11 Jul 2014 06:23 PM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
woman crushed under private bus in kangra

एनएच 70 पर स्थित निकटवर्ती कलोहा चौक में एक दर्दनाक हादसे में निजी बस ने एक वृद्ध महिला को कुचल डाला। लोग वृद्धा को तुरंत सिविल अस्पताल देहरा ले गए मगर वृद्धा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार कलोहा के त्रिमुखी चौक पर एक वृद्धा जयदेई (75) पत्नी प्रभु राम निवासी दोदूं राजपूता (रक्कड़) अपनी बेटी के पास मैड़ी (अंब) में गई हुई थी।
विज्ञापन

चालक गिरफ्तार, पुलिस ने बस ली कब्जे में

woman crushed under private bus in kangra

वह शुक्रवार को निजी बस से अपने घर लौट रही थी। कलोहा में निजी बस के रूकने पर वह नीचे उतर गई और आगे से बस का सहारा लेते हुए वह सड़क के दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रही थी कि अचानक निजी बस चालक सुरेश कुमार निवासी अरनवाल (अंब) ने बस चला दी।

इससे बस के अगला टायर वृद्धा की दोनों टांगों के उपर से गुजर गया। वृद्ध महिला के चिल्लाने पर बस को रोककर बस के नीचे से निकाला गया और एक निजी टैक्सी से सिविल अस्पताल देहरा की ओर ले गए। वृद्धा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

अस्पताल ले जाते समय हुई वृद्धा की मौत

woman crushed under private bus in kangra

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी रक्कड़ से पुलिसकर्मी राजीव कुमार, तिलकराज और चंद्रहंस मौके पर पहुंच गए। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार करने के साथ-साथ बस को भी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed