फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   What's the male skeleton?

खेल रहे थे बच्चे, मिला नर कंकाल

Tue, 15 Jul 2014 10:40 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, ऊना
ब्यूराे/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 15 Jul 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
What's the male skeleton?

ऊना के रपोह मुचलेयां के जंगल में एक नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उपमंडल अंब के तहत रपोह-मिसरां पंचायत के रपोह मुचलेयां में आबादी के निकट ही पहाड़ी नाले में रविवार सुबह स्थानीय बच्चों ने एक नर कंकाल देखा।

विज्ञापन


इसका सिर और धड़ अलग अलग थे। इसके बारे में बच्चों ने स्थानीय निवासियों को अवगत करवाया। पंचायत प्रधान ऊषा कालिया ने पुलिस में सूचना दी।

पुलिस के अनुसार हल्के गुलाबी रंग के कुरता-पायजामा और भूरा स्वेटर मौके से बरामद हुआ है। पुलिस कयास लगा रही है कि उक्त कंकाल डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में आने वाले किसी श्रद्धालु का हो सकता है, जो पहाड़ी रास्ते के चलते दुर्घटना का शिकार हो गया होगा।
विज्ञापन


क्योंकि मैड़ी आने वाले श्रद्धालुओं में से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रपोह मुचलेयां के पास स्थित गुरुद्वारा में दर्शनों को आते हैं। पुलिस की ओर से नर कंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। उधर, डीएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed