फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   what happened in room number 306

क्या हुआ था विधायक के कमरा नंबर 306 में!

Sat, 05 Apr 2014 07:59 PM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
what happened in room number 306

भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के खिलाफ दर्ज अप्राकृतिक यौन शोषण केस में जांच की आंच पार्टी के एक और पूर्व विधायक की ओर मुड़ी है। पीड़ित महिला ने एफआईआर में कहा है कि 25 मार्च 2012 को बलदेव शर्मा उसे विधानसभा परिसर के कमरा नंबर 306 में ले गए थे।

विज्ञापन


यह आवास तब पालमपुर से विधायक प्रवीण शर्मा को आवंटित था। अब पुलिस कह रही है कि इसकी तस्दीक करने के लिए पहले महिला से इस कमरे की पहचान करवाई जाएगी। हालांकि पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा ने साफ कहा है कि अगर एफआईआर में सेट नंबर 306 का जिक्र है तो यह बिल्कुल झूठ है।
विज्ञापन


उनके कमरे में न कभी बलदेव शर्मा आए और न ही उन्होंने कभी सेट की चाबी उन्हें दी । उनकी गैरमौजूदगी में उनके सेट को कोई नहीं खोल सकता। एफआईआर में जिला पार्षद श्याम डडवालिया का भी जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया है कि इनसे ही महिला का फोन नंबर बलदेव ने लिया और फिर बलदेव ने खुद बार बार फोन कर उसे परेशान किया।

एफआईआर लीक, पुलिस ने जांच बैठाई

what happened in room number 306

दर्ज एफआईआर में हवाला है कि विधायक ने एक बार तो खुद महिला के घर आने की बात कही और तबादले के लिए पैसों की मांग भी की। ये सभी तथ्य अब पुलिस जांच के विषय हैं। पुलिस को महिला से विधानसभा गेट पास मिल गया है, लेकिन मोबाइल काल डिटेल का इंतजार है।

एफआईआर कहती है कि महिला जब विधानसभा में बलदेव शर्मा से मिली, तो उस समय वह एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता से बात कर रहे थे जिनका नाम महिला ने एफआईआर में बाकायदा दर्ज कराया है।

जब यह महिला विधानसभा परिसर पहुंची तो बलदेव के संग हमीरपुर के यह कांग्रेसी नेता खड़े थे जिसे महिला ने पहचाना। संभवत: अपनी बात की पुष्टि के लिए महिला ने इस कांग्रेस नेता का नाम लिया है।

कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी सफाई में कहा कि उनके किसी नेता ने उस महिला को बलदेव से नहीं मिलाया था, न ही उनके घर छोड़ा था। उधर कांग्रेस भवन से शुक्रवार को एफआईआर की प्रति मीडिया को जारी होने पर शिमला पुलिस सकते में आ गई।

पुलिस ने एफआईआर लीक होने के मामले की जांच बिठा दी है। इससे महिला की पहचान सार्वजनिक होने से पुलिस को अब पसीने छूट रहे हैं।

जमानत के बाद चुनाव क्षेत्र पहुंचकर रोए बलदेव

what happened in room number 306

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बलदेव शर्मा अपने चुनाव क्षेत्र पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रोए।

मैहरे में पार्टी कार्यालय के शुभारंभ के समय बलदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक ने सारा षड्यंत्र रचा है।

उन्हाेंने दावा किया कि आरोप लगाने वाली महिला को कौन पत्रकार लेकर गया और शिकायत के लिए कौन महिला साथ गई, सब पता चल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed