फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wast property owner accused of bribery

अकूत संपत्ति के मालिक हैं रिश्वतखोरी के ये आरोपी!

Fri, 18 Jul 2014 09:24 AM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
wast property owner accused of bribery

रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार आईपीएच के जेई तथा एसडीओ की संपत्ति से संबंधित रिपोर्ट शुक्रवार को माननीय उच्च न्यायालय में रखी जाएगी। सीआईडी की टीम जांच रिपोर्ट न्यायालय में रखेगी।

विज्ञापन


इसमें गिरफ्तार दोनों कर्मचारियों की संपत्ति लेकर छानबीन की गई है। माननीय उच्च न्यायालय ने गिरफ्तार कर्मचारियों की जमानत याचिका को खारिज करते हुए सीआईडी को संपत्ति खंगालने के आदेश दिए थे, और रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य जानकारी भी मिली है। तथ्यों को पुख्ता करने के लिए विभाग एसडीओ से संपत्ति का सोर्स पूछेगा और अन्य बिंदुओं पर पूछताछ होगी।

चंडीगढ़ में फ्लेट, मनाली में प्लॉट

wast property owner accused of bribery

विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक तौर पर एसडीओ और उसके परिजनों के नाम लाखों रुपये की संपत्ति की बात सामने आई है। सीआडी ने एसडीओ के संपत्ति के कागजों, बैंक खातों को बी खंगाला है।

जांच के दौरान चंडीगढ़ में फ्लैट परिजनों के नाम, मनाली तथा हमीरपुर में दो प्लाट अपने स्वयं के नाम, परिजनों के नाम बैंक में एफडी और आरडी सामने आई है।

उधर, डीएसपी सीआईडी मनोहर लाल ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों पर समस्त तथ्यों को खंगाला गया है, पुलिस न्यायालय में जांच रिपोर्ट रखेगी। उसके पश्चात न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई होगी। रिपोर्ट का खुलासा न्यायालय में ही होगा।

40 हजार रुपये लेने के बाद पकड़ा था

wast property owner accused of bribery

सीआईडी की टीम ने आईपीएच विभाग सरकाघाट में कार्यरत एसडीओ तथा जेई को भोरंज के केसीसी बैंक में ठेकेदार से 40 हजार की रिश्वत लेने के बाद गिरफ्तार किया था।

दोनों कर्मचारी रिश्वत के पैसे हासिल करने के लिए सुबह सवेरे ही ठेकेदार के घर आ धमके थे, और पैसे लेने तक अपने साथ गाड़ी में लेकर घूम रहे थे।

ठेकेदार को 25 हजार रुपये का कार्य आवंटित हुआ था, लेकिन मिलीभगत से भुगतान करीब एक लाख रुपये का करवाया गया था। जिस पर दोनों कर्मचारी 55 हजार रुपये की राशि मांग रहे थे, ठेकेदार ने 15 हजार रुपये की राशि का बुगतान पहले ही कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed