{"_id":"efcb95f3596ee5bf877463114544b502","slug":"vigilence-arrest-panchayat-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिव ने की लाखों की गड़बड़ी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत सचिव ने की लाखों की गड़बड़ी, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
Updated Wed, 01 Jul 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय अनियमितता के आरोप में पंचायत सचिव भोरंज मनोज कुमार को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे हमीरपुर अदालत में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विजिलेंस के एडीशनल एसपी बलवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार भोरंज से पहले जाहू और उसके बाद पंचायत बडैहर में तैनात रहा। जाहू और बडैहर के कार्यकाल के दौरान 22 लाख की वित्तीय गड़बड़ी पाई गई।
विज्ञापन
वित्तीय अनियमितता पर विजिलेंस में केस दर्ज था। सचिव ने अग्रिम जमानत के लिए हमीरपुर कोर्ट में अरजी लगाई थी, जो पिछले कल खारिज हो गई। इस पर विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे दो जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन