एचपी यूनिवर्सिटी के आठ छात्र नेताओं पर मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में वीसी का रास्ता रोकने पर पूर्व एससीए अध्यक्ष राजन हारटा सहित 8 छात्र नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। विवि प्रशासन की शिकायत पर बालूगंज पुलिस ने इसमें कानूनी कार्रवाई अमल लाई है।
जिन छात्र नेताओं के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं। उसमें सचिव पीयूष सेवल, सह सचिव मोनिका, एसएफआई के राज्य सह सचिव पुनीत धांटा, एसएफआई की विवि इकाई के सचिव होशियार सिंह।
सह सचिव विक्रम कायथ, विपिन कुमार और राज्य कार्यकारिणी सदस्य राहुल चौहान शामिल हैं। सभी छात्र नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने कोर्ट के आदेशों के बावजूद कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कुलपति का रास्ता रोका।
एचपीयू में प्रदर्शन पर 10 को नोटिस
इसके अलावा डीएस कार्यालय की ओर से 21 मई, 7 जून, 10 जून को विवि में हुए प्रदर्शन में शामिल 10 छात्र नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
इसमें छात्राओं से पूरे मामले पर 7 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। नोटिस में पूछा गया है कि कोर्ट के फैसले के बावजूद छात्रों ने एचपी यूनिवर्सिटी के कुलपति कार्यालय के बाहर उन्होंने प्रदर्शन क्यों किया?
उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह फीस बढ़ाने के मुद्दे पर पूर्व एएससीए सहित छात्रों ने वीसी की गाड़ी को रोकने की कोशिश की और इसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया था।