पेट्रोल छिड़क कर पूरे घर को लगाई आग, परिवार की चीख-पुकार सुन पड़ोसियों ने खोला दरवाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात साढ़े तीन बजे की इस घटना में आग से प्रापर्टी डीलर मुनीश, उसकी पत्नी अनीता और दो बच्चे सागर और हर्षिता पूरी तरह से झुलस गए। झुलस रहे परिवार की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुुंचे और दरवाजा खोलकर सभी सदस्यों को बाहर निकाला।
पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया और पीड़ित सदस्यों को इंदिरा गांधी मेडिकल अस्पताल ले गए। हादसे में अनीता पूरी तरह से झुलस गई है। अनीता के मुंह, हाथ, बाजू और छाती पूरी तरह से जल गई और उसे चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया।
वहीं मुनीश के पांव और बेटे सागर की पीठ जल गई और बेटी को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। आग से घर के बिस्तरे समेत कपड़े जल गए। थाना बालूगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, एसपी सौम्या सांबशिवन बुधवार दोपहर को घटनास्थल पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर दिया गया है और तफ्तीश शुरू कर दी है।
तीन शातिरों ने लगाई घर में आग
अनीता ने बताया कि तीन अज्ञात शातिरों ने घर में आग लगाई है। रात करीब साढ़े तीन बजे उसकी नींद खुली और वह बाथरूम गई। उसने कुत्ते को दूध पिलाया और बिस्तर पर लेट गई। अनीता का बेड बिलकुल खिड़की के साथ लगा है।
अभी नींद भी नहीं आई थी कि घर के बाहर कुछ लोगों की आहट सुनाई दी। जब खिड़की की तरफ देखा तो तीन लोग वहां से गुजरे। इसके तुरंत बाद उन्होंने दोनों कमरों की खिड़कियों और दरवाजे पर पेट्रोल छिड़का जो उसके और पति समेत बेटे की पीठ पर भी पड़ा और दूसरे कमरे में सोई बेटी की रजाई पर भी छिटका। अनीता ने बताया कि पलक झपकते ही उन्होंने माचिस जलाकर आग लगा दी और वहां से भाग गए।