रोहड़ू: पति की दूसरी शादी से दुखी महिला ने बेटे के साथ की थी आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार
महिला के पिता मांदल गांव निवासी मनकू राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी 2009 में रोहटान गांव निवासी गुड्डू के साथ हुई। शादी के बाद गुड्डू व उसके परिवार वाले उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। मारपीट से परेशान महिला करीब सात-आठ साल तक मायके में रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी व बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस थाना रोहड़ू में दर्ज करवाई है। आरोपी ने कुछ महीने पहले ही दूसरी शादी की थी। आरोप है कि मानसिक परेशानी के कारण ही महिला ने अपने बेटे के साथ आत्महत्या की है। महिला के पिता मांदल गांव निवासी मनकू राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी 2009 में रोहटान गांव निवासी गुड्डू के साथ हुई। शादी के बाद गुड्डू व उसके परिवार वाले उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। मारपीट से परेशान महिला करीब सात-आठ साल तक मायके में रही।
बीते एक साल से महिला अपने बेटे की पढ़ाई के लिए रोहड़ू में किराये का कमरा लेकर रह रही थी। इसी साल गुड्डू ने दूसरी शादी कर ली। इसलिए महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी। महिला के पिता ने बताया कि उसका दामाद बार-बार उसकी बेटी को मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था। मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर उसकी बेटी ने अपने बेटे के साथ आत्महत्या की है। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी 306 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी रोहडू चमन लाल ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने महिला व उसके बेटे का शव परिजनों को सौंपा गया है।
यह है मामला
सोमवार शाम को रोहडू पुलिस थाने में सूचना मिली कि पब्बर नदी के तट पर एक महिला और बच्चे का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद डीएसपी चमन लाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में लिया, लेकिन उनके पहचान नहीं हो रही थी। कुछ ही समय बाद पुलिस को सूचना मिली कि मृतक महिला निटू पत्नी गुड्डू राम (28) और उसका छह साल का बेटा कार्तिक है। दोनों रोहडू बाजार में ही किराये के कमरे में रह रहे थे। उसके बाद उसके परिजनों को मामले की सूचना दी गई। जांच के दौरान ही पुलिस ने आत्महत्या का संदेह व्यक्त किया था। अब महिला के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की शिकायत थाने में करवाई है।