फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Una Panchayat diktat case : youth Threatens to Kill Himself

'मुझे इंसाफ नहीं मिला तो जान दे दूंगा'

Sat, 07 Jun 2014 09:51 PM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
Una Panchayat diktat case : youth Threatens to Kill Himself

क्षेत्र के सनोली में युवक के चेहरे पर कालिख पोतने, पीटने और उसका गांव में जुलूस निकालने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को सनोली में युवक के पक्ष में उतरे गुस्साए लोगों ने एकत्रित होकर पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

पढ़ें, पंचायती फरमान: जूतों का हार पहनाकर करवाई परेड
विज्ञापन

इस बीच एसडीएम धनवीर ठाकुर पानी निकासी के एक अन्य मामले में सनोली इलाके में पहुंचे हुए थे। लोगों ने कालिख पोतने के मामले में उन्हें भी घेर डाला। हालांकि एसडीएम ने कहा कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग एसडीएम को घेर कर बैठ गए और उन्हें मामले में हस्तक्षेप करने को कहा। लोगों ने एसडीएम को अमर उजाला अखबार पढ़ाते हुए कहा कि यह खबर बिलकुल सही है और युवक को इंसाफ दिलाया जाए।

कहा, कानून क्यों मूक बना रहा

Una Panchayat diktat case : youth Threatens to Kill Himself

यदि युवक ने भी कोई गलती की है तो उसे कानून के तहत पुलिस को सौंपना चाहिए था। ऐसा करना क्या उचित है। एसडीएम ने पुलिस बल को मौके पर बुला लिया। संतोषगढ़ चौकी से एएसआई सुरेश कुमार टीम लेकर मौके पर पहुंचे।

एसडीएम ने पूरे मामले में पुलिस को कार्रवाई करने तथा मामला दर्ज करने के निर्देश दे दिए। एसडीएम के कहने पर सनोली के प्रधान जगतार सिंह भी वहां पहुंचे। पुलिस ने पीडि़त युवक व अन्य लोगों के बयान भी लिए।

समाचार लिखे जाने तक सनोली में सैकड़ों लोग जुटे थे। एसडीएम धनवीर ठाकुर ने कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

'मुझे गोली मार दो या फांसी पर चढ़ा दो'

Una Panchayat diktat case : youth Threatens to Kill Himself

घटना के शिकार युवक ने एसडीएम के सामने दो टूक कह दिया कि मुझे गोली मार दो या फांसी पर चढ़ा दो। मेरे साथ अन्याय हुआ है। युवक का कहना था कि मामले की सच्चाई जाने बगैर भरी पंचायत में उसे पीटा गया।

कई महिलाओं ने भी उसकी बुरी तरह पिटाई की। इस घटना से वह पूरी तरह टूट गया है। युवक के परिजनों ने बताया कि युवक ने घर में दो बार सुसाइड का भी प्रयास किया। कई महिलाएं भी शनिवार को वहां एकत्रित हुईं।

मंत्री के आदेश पर हरकत में आई पुलिस

Una Panchayat diktat case : youth Threatens to Kill Himself

युवक के मुंह पर कालिख पोतने एवं पिटाई के बाद युवक का पूरे गांव में जुलूस निकालने की घटना पर पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा के बयान के बाद जिला पुलिस भी हरकत में आ गई है। एसपी अनुपम शर्मा ने बाकायदा इस मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

वीरवार को ऊना विस क्षेत्र के तहत पड़ने वाली एक पंचायत में उक्त घटना घटी। पीडि़त युवक पर एक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगने पर लड़की के पिता ने मामला पंचायत में उठाया। लड़की का पिता पुलिस कर्मी बताया जा रहा है।

चार ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए युवक के मुंह पर कालिख पोत कर एवं पिटाई के उपरांत पूरे गांव में युवक को घुमाया। पंचायतों की ओर कानून को दरकिनार करते हुए खुद सजा तय की गई।

क्या कहते हैं एसपी

Una Panchayat diktat case : youth Threatens to Kill Himself

एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पंचायत के आदेशों पर युवक के मुंह पर कालिख पोतने एवं पिटाई के बाद गांव में घुमाने की घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मामले की पूरी छानबीन करवाई जाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पीटा था युवक को

Una Panchayat diktat case : youth Threatens to Kill Himself

चेहरे पर कालिख पोतने के मामले में पीड़ित युवक के पिता मुख्तयार सिंह, माता कुलविंद्र कौर, सनोली निवासी केवल सिंह, रविंद्र सिंह, जसवंत सिंह, जगतार सिंह, दर्शन सिंह, अजमेर सिंह, सुरजीत सिंह, स्वर्ण कौर, सुरजीत कौर, कमलेश देवी आदि ने बताया कि जब वीरवार को सनोली में पंचायत चल रही थी तो पंचायत प्रतिनिधियों ने भी युवक को पीटा और जूते भी मारे।

आरोप लगाया कि पंचायत उपप्रधान मोती लाल ने पीड़ित युवक जगविंद्र को यह आश्वासन देकर पंचायत में बुलाया था कि उसे कोई कुछ नहीं कहेगा। लेकिन जगविंद्र के वहां पहुंचते ही पंचायत प्रतिनिधि, अन्य लोग, महिलाएं उसे मारने-पीटने लगे।

पुलिस कर्मी ने धुने दुकानदार

Una Panchayat diktat case : youth Threatens to Kill Himself

एक पुलिस कर्मी ने संतोषगढ़ के सनोली क्षेत्र में रात को कुछ दुकानदारों को धुन डाला। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी शराब के नशे में थे। शनिवार को दुकानदार सोहन लाल सहित तीन दुकानदारों ने डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा को शिकायत पत्र सौंपा।

शिकायत पत्र में इन दुकानदारों ने कहा कि उन्हें एक पुलिस कर्मी ने बुरी तरह से पीटा। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने शिकायत पत्र मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने इन दुकानदारों को आश्वस्त किया है कि मामले की पूरी छानबीन होगी। दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed