फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two youth including ward member arrested with two and a half kilos of charas

वार्ड सदस्य समेत दो युवकों से ढाई किलो चरस पकड़ी

Fri, 05 Feb 2021 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पधर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, पधर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Feb 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Two youth including ward member arrested with two and a half kilos of charas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पुलिस ने चौहारघाटी के दो युवकों को ढाई किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी वार्ड सदस्य भी है। पुलिस ने घटासनी-बरोट मार्ग में कुफरधार के पास नाका लगाया था। इस दौरान दोनों आरोपी पकड़ में आए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह हेड कांस्टेबल अजय कुमार के साथ अन्य पुलिस कर्मचारियों ने कुफरधार के पास नाका लगाया था। इस दौरान टिक्कन की तरफ से आ रही कार (एचपी76-1017) की तलाशी ली तो ढाई किलोग्राम चरस बरामद हुई।

विज्ञापन


इसे पॉलिथीन में पैक किया गया था। कार में सवार दो आरोपियों की पहचान पवन कुमार (35) निवासी बजोट डाकघर थलटूखोड चौहारघाटी और राकेश कुमार निवासी छोटी झरवाड़ डाकघर छोटी झरवाड़ के रूप में हुई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। कहा कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी पवन कुमार हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed