फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two years old boy burns alive in fire at una.

झुग्गी में लगी आग में जिंदा जला दो साल का मासूम

Thu, 11 Feb 2016 02:56 PM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
two years old boy burns alive in fire at una.

मजदूर की झुग्गी में लगी आग में दो साल का मासूम जिंदा जल गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बच्चे की मां पास की दुकान पर राशन लेने गई थी। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला ऊना में सामने आया है।

विज्ञापन


यहां टाहलीवाल के बाथू में वीरवार सुबह एक झुग्गी में लगी आग में दो साल का मासूम जिंदा जल गया। पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब नौ बजे की है। इस मासूम ज्योतिष की मां खाना बनाने के बाद पास की दुकान पर राशन लेने गई हुई थी।
विज्ञापन


वहीं, बेटा झुग्गी में सो रहा था। बाकी बच्चे भी बाहर खेल रहे थे कि अचानक खाना बनाने के लिए जलाई आग ने झुग्गी की लकड़ी को ही चपेट में ले लिया। इससे पूरी झुग्गी आग की चपेट में आ गई। मासूम बच्चा भी इसी में जिंदा जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर दो साल का मासूम कुचला

two years old boy burns alive in fire at una.

पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार बिहार के पटना जिले के भटियार का रहने वाला है। आग के कारण पूरी झुग्गी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। मामले की जांच चल रही है।

उधर, ऊना के अंब रोड पर पनोह में चार साल के बच्चे को गाड़ी ने रौंद डाला। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पिओ गाड़ी ने सड़क किनारे चल रहे इस बच्चे को कुचल दिया। इसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed