फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two women commit suicide at bilaspur.

पेड़ से फंदा लगाकर दो महिलाओं ने की खुदकुशी

Thu, 23 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी) Updated Thu, 23 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two women commit suicide at bilaspur.

हिमाचल के जिला मंडी के चैलचौक और स्यांज पंचायत में एक विवाहिता और एक वृद्ध महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। इसमें एक महिला स्यांज पंचायत के गवाड़ गांव की सपना देवी (22) पत्नी नरेंद्र कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी की पहचान चैलचौक पंचायत के घयाहण गांव की तेजी देवी (70) पत्नी चेतराम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि गवाड़ गांव में हुई महिला की मौत मामले में संदेह के आधार पर मृतक सपना के देवर चंद्र कुमार के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम स्यांज पंचायत के गवाड़ गांव की सपना ने घर से नजदीक एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसे देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। उसके बाद पंचायत प्रधान को सूचित किया गया।

प्रधान की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों के बयान के आधार पर मृतक महिला के देवर को मौत के लिए उकसाने के संदेह के कारण हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में चैलचौक पंचायत के घयाहण गांव में तेजी देवी ने अपने घर के पास पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ चांद किशोर ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों को गंभीरता से देखकर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed