फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two son beat his father at rampur.

जायदाद के लिए पिता को रस्सी में बांधकर पीटा

Mon, 15 Sep 2014 09:19 AM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
two son beat his father at rampur.

जमीन जायदाद की खातिर दो बेटों ने अपने पिता को बेरहमी से पीट डाला। बेटों ने पहले तो पिता को रस्सी में बांध दिया फिर उसे डंडों से पीट पीट कर अधमरा कर दिया। किसी तरह पिता इनके चंगुल से बच निकला।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला शिमला के रामपुर का है। यहां की महोग पंचायत के कुठेहड़ के गांव में दो बेटों ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित भगतराम की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित भगत राम ने बताया कि वह रामपुर से शाम नौ बजे वह घर पहुंचा था। इसी दौरान उसके दोनों बेटों ने जमीन जायदाद को लेकर बहसबाजी शुरू कर दी। इसमें उसकी पत्नी, ससुर और जीजा ने भी साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटों ने किया जानलेवा हमला

two son beat his father at rampur.

इसी बात को लेकर झगड़ा मारपीट तक जा पहुंचा। बेटों ने भगतराम को रस्सी से बांध लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली। बाद में किसी तरह भगतराम मौके से भाग निकला और पुलिस के पास पहुंचा।

पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed