{"_id":"e35b6d7d2257e20abd83ca79bf7a792a","slug":"two-sister-drawn-in-the-river-at-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के सामने नदी में बह गई सगी बहनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों के सामने नदी में बह गई सगी बहनें
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 10 Apr 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू में दो सगी बहने सैंज नदी में बह गई। फिलहाल दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार दोनों बहनें शौच करने के लिए सैंज नदी के किनारे गई थी। मगर लहरों की चपेट में आने से नदी में बह गईं।
विज्ञापन
फिलहाल दोनों बहनों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पंडोह डैम तक अलर्ट घोषित कर दिया है। ये दोनों नेपाली मूल की हैं। दोनों प्राथमिक पाठशाला मातला में पढ़ती हैं। स्कूल से वापस आने के बाद इन्होंने खाना खाया और शौच के लिए नदी किनारे चलीं गईं।
विज्ञापन
इसी दौरान पानी की लहरों की चपेट में आ गईं। लोगों ने दोनों को नदी में बहते हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
इनमें नेपाल मूल की स्मृति (4) और सुनीता (9) पुत्री प्रेम निवासी शामिल हैं। मामला शुक्रवार दोपहर बाद का है। दोनों बहनों को पार्वती परियोजना के डैम में बहते देखा गया। इसके बाद दोनों बच्चियों का कोई पता नहीं लग पाया। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।