फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two sister died in nerwa fire case.

बीड़ी की तलब ने ले ली दो मासूम बहनों की जान

Tue, 15 Sep 2015 11:17 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
two sister died in nerwa fire case.

चालक की बीड़ी पीने की तलब और फिर लापरवाही ने दो मासूम बहनों की जान ले ली। शिमला के नेरवा में आग में झुलसे चार बच्चों में से दो बच्चियों ने दम तोड़ दिया। ये दोनों सगी बहने थीं। इनकी पहचान शलन गांव निवासी अनु (7) और पूनम (9) के तौर पर हुई है। इन्हें बाकी घायलों के साथ आईजीएमसी अस्पताल भेजा था लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


इस पर इन्हें आधे रास्ते से ही वापस ले जाया गया। दो घायल बच्चों संदीप (9) और मनीष (6) को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है। इनमें संदीप पचास फीसदी और मनीष का शरीर करीब 35 फीसदी जला है। इनका आईजीएमसी में निशुल्क उपचार चल रहा है। डाक्टरों के मुताबिक हालत गंभीर बनी हुई है। इनका उपचार जारी है।

विज्ञापन

चालक की लापरवाही से हुआ था हादसा

two sister died in nerwa fire case.

पुलिस के अनुसार हादसा गाड़ी में सवार एक व्यक्ति द्वारा जली हुई बीड़ी पैट्रोल की बोतलों के बीच फेंकने से हुआ है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति प्रेम चंद के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शटल बाजार में बलैरो कैंपर खड़ी थी। गाड़ी में शटल गांव के चार बच्चे और एक महिला भी सवार थे। इसी बीच धारचान्ना गांव का प्रेमचंद भी गाड़ी में सवार हो गया।

प्रेमचंद ने अपने पास पेट्रोल की बोतलें भी रखी हुई थीं। प्रेम चंद ने बीड़ी पीने के बाद जलती हुई बीड़ी पैट्रोल की बोतलों के बीच फेंक दी और खुद गाड़ी से बाहर उतर गया। गाड़ी चालक पास की ही दुकान में बैठा था। जलती हुई बीड़ी से अचानक पेट्रोल की बोतलों में आग फैल गई। इससे गाड़ी में बैठे चारों बच्चे और महिला इसमें झुलस गई। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नेरवा मोही राम चौहान ने घायलों को पांच -पांच हजार और मृतक के परिवारों को 10-10 हजार की फौरी राहत प्रदान की है।

बीड़ी की तलब ने ले ली दो मासूमों की जान

two sister died in nerwa fire case.

प्रेमचंद की बीड़ी की तलब ने दो मासूमों की जान ले ली। सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान निषेध है लेकिन यह कानून केवल शहरों तक सीमित रह गया है। ग्रामीण हल्कों में सरेआम सिगरेट और बीड़ियां पीते लोग देखे जा सकते हैं। ग्रामीण हल्कों में भी अगर कानून को सख्ती से लागू किया जाता तो शायद इन नन्हीं बच्चियों की जान बच जाती।

आरोपी के खिलाफ कर रहे हैं कार्रवाई : एएसपी
एएसपी (ग्रामीण) संदीप धवल ने कहा कि हादसे में दो सगी बहनों अनु और पूनम की मौत हो गई। दो घायल बच्चों का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। आरोपी प्रेम चंद को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

निशुल्क दिया जा रहा है उपचार
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि दोनों बच्चे काफी झुलस गए हैं। इनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है। रात करीब बारह बजे यह अस्पताल पहुंचे। इनकी स्वास्थ्य जांच चल रही है। डाक्टरों के परामर्श पर हर दवा उपलब्ध करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed