{"_id":"5a0ae98f4f1c1b0d698bba11","slug":"two-person-swallowed-poison-in-una-gagret","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से एक की मौत, दूसरा पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से एक की मौत, दूसरा पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट/ऊना
Updated Tue, 14 Nov 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के गगरेट और देहलां में अलग-अलग मामलों में जहरीला पदार्थ खाने से एक की मौत हो गई जबकि इनमें से एक पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। मृतक की पहचान राकेश सिंह पुत्र तिरवेणी सिंह बलिया यूपी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं पीजीआई में उपचाराधीन युवक की पहचान होशियार सिंह निवासी देहलां के रूप में हुई है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पहला मामला औद्योगिक क्षेत्र गगरेट का है जहां राकेश ने मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है मृतक राकेश औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक इकाई में बतौर केमिकल इंजीनियर के रूप में काम करता था। उसने जहर किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
दूसरा मामला ऊना थाना के तहत देहलां का है जहां स्थानीय निवासी होशियार सिंह (31) ने सोमवार रात को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीड़ित होशियार सिंह पीजीआई में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है।