फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two person shoot car driver at nainadevi.

सुनसान सड़क पर चालक को गोली मारकर लूटी कार

Tue, 24 May 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर) Updated Tue, 24 May 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
Two person shoot car driver at nainadevi.
वारदात रविवार रात 10:30 बजे नम्हैला गांव में अंजाम दी गई। - फोटो : Demo pic

हिमाचल के श्री नयना देवी मंदिर से महज चार किलोमीटर दूर दो लुटेरे ड्राइवर को गोली मारकर टैक्सी लेकर फरार हो गए हैं। वारदात रविवार रात 10:30 बजे नम्हैला गांव में अंजाम दी गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लुटेरों ने रोपड़ से आनंदपुर साहिब जाने के लिए कश्मीर सिंह की टवेरा गाड़ी (पीबी 01 7133) हायर की। आनंदपुर साहिब पहुंचने के बाद लुटेरों ने श्री नयना देवी के दर्शन करने का बहाना बनाया।
विज्ञापन


लिहाजा, ड्राइवर कश्मीर गाड़ी लेकर श्री नयना देवी के रास्ते निकल पड़ा। लेकिन मंदिर से महज चार किलोमीटर दूर नम्हैला में लुटेरों ने शराब ठेके के पास गाड़ी को रुकवा लिया। यहां शराब खरीदी और गाड़ी को सुनसान रास्ते में ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली मारकर चालक को गाड़ी से बाहर फेंका

Two person shoot car driver at nainadevi.
लहूलुहान कश्मीर को गाड़ी से बाहर फेंककर ये दोनों फरार हो गए। - फोटो : Demo pic

शराब पीने के बाद लुटेरों ने कश्मीर की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश करने लगे। छीना झपटी में इन्होंने कश्मीर पर गोली दाग दी। लहूलुहान कश्मीर को गाड़ी से बाहर फेंककर ये दोनों फरार हो गए।

कश्मीर जैसे-तैसे कोला वाला टोबा पोस्ट पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कश्मीर को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।   

डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि पुलिस को वारदात के एक घंटे के बाद सूचना मिली। तब तक दोनों लुटेरे गाड़ी लेकर बैरियर से निकल चुके थे। पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया है। नालागढ़ में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed