फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two person commit suicide at una.

महिला समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 05 Apr 2016 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टाहलीवाल, हरोली(ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, टाहलीवाल, हरोली(ऊना) Updated Tue, 05 Apr 2016 08:40 AM IST
विज्ञापन
two person commit suicide at una.
एक युवक और महिला ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : demo pic

हिमाचल के ऊना में हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत दो अलग-अलग जगहों पर एक युवक और महिला ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान नरेंद्र (28) निवासी खन्ना पंजाब और अर्चना निवासी सलोह के रूप में हुई है। दो अलग-अलग जगह हुई इन वारदातों के मामले में पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

विज्ञापन


दोनों मामलों के संदर्भ में परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक टाहलीवाल मार्केट में नरेंद्र निवासी खन्ना ट्रकों में बॉडी लगाने वाले का काम करता था। रविवार रात नरेंद्र अपने कमरे में सो गया। सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे वर्कशॉप मालिक ईश्वर लाल घर पहुंचा।
विज्ञापन


कमरा अंदर से बंद था। जब बार-बार आवाजें लगाने के बाद भी नरेंद्र नहीं उठा तो उसने साथ के दुकानदारों और लोगों को एकत्रित कर टीननुमा शैड की एक चादर को उखाड़कर अंदर देखा तो नरेंद्र का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाहलीवाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, दूसरी घटना में हरोली विस के तहत गांव सलोह में महिला ने फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना के दौरान मृतका का पति सामान लेने बाजार गया हुआ था।

घर में काफी देर तक बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनी तो घर के साथ लगते पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो कमरे में अर्चना का शव लटका देख उसके होश फाख्ता हो गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतका का पति आर्मी में है, जो कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था।


महिला अपने पीछे पति और दो बच्चों को छोड़ गई है। बताया जा रहा है कि महिला काफी दिनों से तनावग्रस्त चल रही थी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों घटनाओं के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं, मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed