फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two mining trader arrested at una himachal

एसपी की रेकी करते दो खनन कारोबारी दबोचे, यहां जानिए पूरा मामला

Sat, 03 Feb 2018 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Sat, 03 Feb 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
two mining trader arrested at una himachal

अवैध खनन पर शिकंजा कसने वाले ऊना के एसपी दिवाकर शर्मा की रेकी करते दो संदिग्ध दबोचे गए हैं। मामला वीरवार देर रात का है। इस दौरान एसपी दिवाकर शर्मा पुलिस लाइन झलेड़ा की तरफ जा रहे थे। 

विज्ञापन


उन्हें लगा कि कुछ लोग सिलेरियो कार से उनका पीछा कर रहे हैं। इस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम ऊना में सूचना दी। एसपी ने कार चालक को रुकने का इशारा किया तो उसमें बैठे दो लोगों ने कार को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पुलिस पहुंच चुकी थी। 
विज्ञापन


आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वे कोई उचित जवाब नहीं दे सके। कार में दो लोग सवार थे, जो जांच पड़ताल के बाद खनन कारोबारी निकले। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपी एसपी के वाहन की रेकी करते पकड़े गए हैं। आरोपियों को पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। हालांकि, पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को जिले में खनन माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान से जोड़कर भी देख रही है। ऐसा भी माना जा रहा है कि एसपी कब, कहां जाते हैं, माफिया इसकी हर जानकारी जुटा रहा है।

खनन कारोबारियों के निशाने पर एसपी

two mining trader arrested at una himachal

पुलिस अधीक्षक खनन कारोबारियों के निशाने पर आ गए हैं। दिवाकर शर्मा ने एसपी ऊना का कार्यभार संभालने के बाद से ही अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया।

एसपी की कड़ी कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। दिवाकर शर्मा के नेतृत्व में हरोली क्षेत्र में खास तौर पर पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त टिपरों को जब्त किया है। जिले भर में भी इसका विशेष अभियान चला रखा है। 

अब तक 50 से अधिक वाहन जब्त
खनन माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान में पुलिस ने अब तक 50 से अधिक वाहन जब्त किए हैं। इससे पहले भी एसपी संजीव गांधी के कार्यकाल में खनन माफिया पर पुलिस ने नकेल कसी थी। पुलिस ने उस समय भी 50 से अधिक टिपरों को जब्त किया था। इसके बाद एसपी संजीव गांधी का तबादला हो गया। वर्तमान में एसपी दिवाकर भी खनन माफिया पर नकेल कसने में लगे हैं। पुलिस का दावा है कि आने वाले समय में खनन सहित अन्य माफिया का पूरी तरह खात्मा किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed