चलती गाड़ी में युवती को न्यूड कर बनाया एमएमएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महिलाओं और तीन पुरुषों ने एक युवती को किडनैप कर गाड़ी में उसका अश्लील एमएमएस बना लिया। आदमियों ने उसे पकड़ा और महिलाओं ने न्यूड कर उसका एमएमसएस बनाया। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है। एक युवती को जबरन गाड़ी में कथित तौर पर अगवा कर अश्लील एमएमएस बनाने का मामला सामने आया है।
पुलिस को दिए बयान में युवती ने कहा कि कुछ दिन पहले वह चंडीगढ़ से बिलासपुर लौट रही थी। कोठीचौक के समीप अचानक दो महिलाएं, तीन पुरुष आए और उसे जबरन गाड़ी में ठूंस दिया। गाड़ी में उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। आदमियों ने उसे पकड़ा और महिलाओं ने अश्लील एमएमसएस बनाया।
जान से मारने की धमकी दी
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रविवार को एक युवती ने सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि कुछ दिन पहले वह चंडीगढ़ से बिलासपुर लौट रही थी। कोठीचौक के समीप दो महिलाओं और तीन पुरुषों ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसे एक गाड़ी में डाल दिया। गाड़ी में उसके साथ दुर्व्यव्यवहार किया गया और अश्लील वीडियो भी बनाई गई।
युवती का आरोप है कि इसके बाद आठ मार्च को दो और पुरुष आए और उसे जबरन पकड़कर कार में डाल दिया। दोनों पुरुषों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर भादंसं की धारा 342, 354, 365, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन के बाद ही सत्यता का पता चल सकेगा।