फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two lakh rupee fraud on the name of bank loan

ऑल इंडिया रेडियो के डिप्टी डायरेक्टर जनरल से दो लाख की ठगी

Mon, 20 Mar 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 20 Mar 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupee fraud on the name of bank loan

सस्ती दरों पर बैंक से लोन लेने के चक्कर में शातिर ऑल इंडिया रेडियो के डिप्टी डायरेक्टर जनरल को चूना लगा गए। ऑन लाइन ठगी का शिकार हुए न्यू शिमला में रहते हैं। शातिरों ने उन्हें 18 लाख का लोन देने का झांसा दिया। फोन पर शातिर लगातार डिप्टी डायरेक्टर के संपर्क में थे। विश्वास में लेने के बाद शातिर ने कुछ दस्तावेज ई-मेल के जरिए मांगे। 

विज्ञापन


दस्तावेज भेजने के बाद आरोपी ने कहा कि लोन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कुछ औपचारिकताएं करनी हैं। इसके लिए आपको जितना लोन लेना है उसकी दस फीसदी रकम जमा करवानी होगी। पैसा जमा होने के बाद बैंक की ओर से लोन का पैसा आपके बैंक खाते में शिफ्ट हो जाएगा। उसकी बातों में आकर करीब 1 लाख 82 हजार आरोपी के बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया।

विज्ञापन

...तब हुआ ठगी होने का अहसास

Two lakh rupee fraud on the name of bank loan

उसके बाद से शातिर ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। तब उन्हें अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। उन्होंने इस बारे में एसपी कार्यालय में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना न्यू शिमला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि मामले की आगामी जांच जारी है।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं। ई मेल और मोबाइल पर शातिर संपर्क करते हैं। कभी सस्ता लोन के नाम पर तो कभी बैंक का कर्मचारी बनकर एटीएम का पिन नंबर पूछते हैं। लाटरी निकलने के नाम पर भी कई लोगों को ठगा जा चुका है। मोबाइल टावर लगाने पर भी लोगों के साथ ठगी करते हैं लिहाजा ऐसे लोगों को नजर अंदाज करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed