पांच लाख की फिरौती मांगने वाले दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी का अपहरण कर साढ़े पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को हरियाणा पुलिस ने पांवटा साहिब के सूरजपुर क्षेत्र में दबोच लिया। व्यापारी को भी उनके चंगुल से छुड़ा लिया गया।
आरोपियों के वाहन का पीछा करते हुए पुलिस टीम ने फिल्मी स्टाइल में उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। जिससे वह पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों आरोपी घायल हो गए हैं। हरियाणा के लाडवा की पुलिस ने सुनियोजित तरीके से इस ऑपरेशन को पूरा किया।
स्थानीय पुलिस को भी इसकी पहले ही खबर दी गई थी। पुलिस का पीछा करते वक्त दुर्घटना में घायल हुए दोनों आरोपियों का पांवटा साहिब के अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों में एक युवक हिमाचल के पांवटा साहिब का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के लाडवा से एक व्यापारी विनोद गर्ग का अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को साढ़े पांच लाख केश लाने की धमकी दी। परिजनों ने इसकी सूचना हरियाणा के लाडवा पुलिस थाना में दी।
जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को दबोचने के लिए पूरी रणनीति बनाई। परिजन फिरौती की पांच लाख रुपये की रकम लेकर पांवटा साहिब के सूरजपुर रवाना हुए। परिजनों के साथ सिविल ड्रेस में पुलिस और सीआईडी की टीम सदस्य पीछे वाहन में चलते रहे।
एक अपहरणकर्ता पांवटा साहिब का
शुक्रवार को परिजन पांवटा साहिब के सूरजपूर पहुंचे। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के पांच लाख रुपये सूरजपुर पहुंचाने के लिए कहा था। सूरजपुर में जैसे ही अपहरणकर्ताओं को साढ़े 5 लाख का बैग मिला, व्यापारी को सड़क पर फेंक कर फरार हो गए।
हरियाणा पुलिस की गाड़ी ने आरोपियों का पीछा किया और तेज रफ्तारी से आरोपियों के वाहन को अपने वाहन से कट मार दिया। संभलने से पहले आरोपियों का वाहन सड़क के साथ लगते पेड़ से जा टकराया। फिरौती की रकम भी हरियाणा पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
लाडवा पुलिस टीम का नेतृत्व एसआई विजय कुमार ने किया। दोनों आरोपियों की पहचान शेलेंद्र सिंह (38) पुत्र पूर्ण सिंह निवासी विष्णु नगर, यमुनानगर (हरियाणा) तथा रणदीप सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी बाईपास पांवटा साहिब (हिमाचल) के रुप में की गई है। उधर, एसएचओ पांवटा साहिब संजय शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर भेज दी गई थी।