फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two Group Fights over Land Dispute at Una, 7 injured.

जमीनी विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष, डॉक्टर समेत 7 हुए लहूलुहान

Fri, 03 Mar 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 03 Mar 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
Two Group Fights over Land Dispute at Una, 7 injured.

गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद पर दो गुटों में जमकर लाठियां और रॉड से हमले हुए। इसमें डॉक्टर समेत सात लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां निकटवर्ती गांव जनकौर में हुए इस खूनी संघर्ष में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात सर्जन डॉ. पीयूष नंदा लहूलुहान हो गए हैं।

विज्ञापन


डॉ. पीयूष पर कथित तौर पर करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे उनके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। इस संघर्ष में दोनों गुटों के सात लोगों को चोटें आई हैं। वारदात के बाद घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


इससे इमरजेंसी वार्ड में गहमागहमी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह डॉ. एसके नंदा अपने बेटे डॉ. पीयूष नंदा सहित रोबिन सैनी निवासी अरनियाला, सर्वजीत निवासी रामपुर और प्रवीण निवासी ऊना के साथ जनकौर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उनकी जमीन के साथ लगते खेत के मालिक की ओर से डंगा लगाया जा रहा था। इस डंगे को लेकर पंचायत और पुलिस में भी डॉ. एसके नंदा ने शिकायत दी थी। इस दौरान दोनों पक्षों में डंगा निर्माण पर विवाद हो गया। इसके बाद डॉ. एसके नंदा ऊना थाना चले गए। इसी बीच, डॉ. पीयूष और उनके साथ तीन अन्य साथियों पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने रॉड एवं लाठियों से हमला कर दिया।


इसमें डॉ. पीयूष के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। उनके साथ रोबिन की टांग फ्रेक्चर हुई है। इस हमले में दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों में पवन कुमार, हजारी लाल और अमित निवासी भड़ोलियां कलां को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार और मेडिकल के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed