{"_id":"ce1249e76cc4d665c3f2510929dbb844","slug":"two-girl-missing-from-mashobra-aashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशोबरा बालिका आश्रम से गायब हो गई दो नाबालिग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मशोबरा बालिका आश्रम से गायब हो गई दो नाबालिग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 May 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशोबरा बालिका आश्रम से दो नाबालिग लड़कियां गायब हैं। दोनों लड़कियों की उम्र सोलह साल बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
इनमें से एक जुब्बल और दूसरी सोलन क्षेत्र की रहने वाली है। इनमें से एक लड़की पहले भी आश्रम छोड़कर जा चुकी है।
आश्रम प्रबंधन ने करीब चार घंटे बाद पुलिस को सूचित किया। आश्रम में जाकर पुलिस ने जब पूछताछ की तो एक लड़की ने बताया कि वह दोनों उसे भी साथ चलने के लिए कह रही थीं लेकिन वह नहीं गई।
लड़कियां दोपहर करीब डेढ़ बजे आश्रम से निकली हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर भजन नेगी ने कहा कि लड़कियों की तलाश की जा रही है। आश्रम प्रबंधन की ओर से उन्हें देर से सूचना मिली।
विज्ञापन
इस संदर्भ में थाना ढली में मुकदमा कायम किया गया है। गौरतलब है कि इस आश्रम से पिछले कई महीनों से लगातार लड़कियां गायब हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर क्यों लड़कियां आश्रम से भाग रही हैं।
विज्ञापन