{"_id":"f9e301b08685f36cf91744ec468d9a6d","slug":"two-friend-likked-one-qfter-drinking-alcohol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दोस्ती का जाम फिर रची मौत की साजिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दोस्ती का जाम फिर रची मौत की साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन (बद्दी/नालागढ़)
Updated Mon, 29 Sep 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में जोघों पुलिस चौकी के तहत सोबन माजरा से लापता युवक के दोस्तों ने पुलिस पूछताछ के दौरान सनसनीखेज खुलासा किया है। लापता युवक के दोनों साथियों ने कबूल किया है कि उन्होंने शराब पीने के बाद युवक को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
अभी तक पुलिस को शव नहीं मिल पाया है। नालागढ़ पुलिस ने 364 के तहत किडनैपिंग का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव मिलते ही पुलिस हत्या का मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन
सोबन माजरा में बर्गर की दुकान चलाने वाला उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के कोठा निवासी 24 वर्षीय दुर्गेश पुत्र राम बहादुर 20 सितंबर को अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन में पाया कि इसकी दुकान के पास दुकान लगाने वाले यूपी के जिला बरेली के गांव बेहड़ी के धर्मपाल व हरायपुर जंगी गांव के चंद्रपाल अपने साथ पंजाब के भरतगढ़ यह कह कर ले गए कि वहां किसी के जन्मदिन में बर्गर की रेहड़ी लगानी है।
दुर्गेश सोबन माजरा में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता था। अपने साथियों के साथ जाने से पहले उसने अपनी पत्नी को कुछ नहीं बताया। उसके जाने के बाद उसका फोन भी बंद हो गया। आरोपियों ने कहा कि पंजाब के भरतगढ़ के पास नहर के किनारे तीनों ने पहले शराब पी। उस दौरान कुछ कहासुनी हो गई जिस कारण उन्होंने दुर्गेश को नहर में गिरा दिया और मौके से रफूचक्कर हो गए। धर्मपाल व चंद्रपाल दोनों वापस सोबन माजरा पहुंच गए।
जब दुर्गेश नहीं आया तो उसकी पत्नी ने पुलिस चौकी जोघों में पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने धर्मपाल व चंद्रपाल पर शक जताया। पुलिस ने शक के आधार पर इन दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब सख्ती से इन दोनों ने पूछताछ की तो उन्होंने दुर्गेश को नहर में फेंकने की बात स्वीकार कर ली, लेकिन अभी तक मृतक का शव बरामद नहीं हो पाया है।
डीएसपी खजाना राम ने बताया कि धर्मपाल व चंद्रपाल को गिरफ्तार कर रविवार शाम को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि नालागढ़ से एक टीम पंजाब स्थित भरतगढ़ भेजी गई है। जैसे ही डेड बॉडी मिलती है दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।