हादसे में सेना के जवान सहित दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटरसाइकिल पर शिमला से चंडीगढ़ जा रहे सेना के नायक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दोनों कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में तैनात थे। हादसा रविवार सुबह करीब 6:15 बजे कालका-शिमला एनएच पर हुआ, जब वह धर्मपुर थाना से करीब 400 मीटर आगे पहुंचे।
इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों को धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।इस दौरान कमांड अस्पताल से कुछ सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दोनों युवक शनिवार को शिमला अपने निजी कार्य से आए थे।
घायल को पीजीआई रेफर किया
मृतक की पहचान विजीत (24) निवासी केरल के रूप में हुई है। मौजूदा समय में वह कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में एक्सरे तकनीशियन पद पर कार्य कर रहा था। घायल जेसीओ की पहचान आगुस्तान (32) निवासी केरल के रूप में हुई है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी धर्मपुर रघुबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तथा दोनों युवकों को धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव सेना के हवाले कर दिया गया है, जबकि घायल को पीजीआई रेफर किया है। उनके अनुसार हादसा किसी वाहन की टक्कर लगने से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
बद्दी के भुड़्ड गांव के समीप रत्ता खड़्ड में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। वाहन चालक घटना के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है। मृतक की पहचान जिला सोलन के हरियाणा की सीमा पर आवता गांव के राम सिंह पुत्र जगत राम के रुप में हुई है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार देर सांय साढ़े दस बजे की है। रत्ता खड़्ड में अकांवाली को जाने वाले अस्थाई रास्ते में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। व्यक्ति के टांगों व पेट के ऊपर से टायर घूम गया था। इससे उसका पेट फट कर आंतड़ियां बाहर निकल गई थीं।
ट्रैक्टर के टायर के नीचे कुचला गया
युवक ने साथ लगते क्रेशर संचालक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर हुक्म चंद मौके पर पहुंचे। हुक्म चंद ने बताया कि नदी में ट्रैक्टर ही जा सकते हैं। किसी ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान राम सिंह की रुप में हुई है।
मृतक व्यक्ति पेशे से चालक था तथा कुछ दिन ड्राइवरी करता था। शनिवार दिन के समय भी राम सिंह शराब में धूत हो कर रत्ता खड्ड में स्थित क्रेशर पर घूम रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।