फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died in road accident in solan.

हादसे में सेना के जवान सहित दो की मौत

Sun, 07 Sep 2014 05:20 PM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident in solan.

मोटरसाइकिल पर शिमला से चंडीगढ़ जा रहे सेना के नायक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दोनों कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में तैनात थे। हादसा रविवार सुबह करीब 6:15 बजे कालका-शिमला एनएच पर हुआ, जब वह धर्मपुर थाना से करीब 400 मीटर आगे पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों को धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।इस दौरान कमांड अस्पताल से कुछ सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दोनों युवक शनिवार को शिमला अपने निजी कार्य से आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को पीजीआई रेफर किया

two died in road accident in solan.

मृतक की पहचान विजीत (24) निवासी केरल के रूप में हुई है। मौजूदा समय में वह कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में एक्सरे तकनीशियन पद पर कार्य कर रहा था। घायल जेसीओ की पहचान आगुस्तान (32) निवासी केरल के रूप में हुई है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी धर्मपुर रघुबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तथा दोनों युवकों को धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव सेना के हवाले कर दिया गया है, जबकि घायल को पीजीआई रेफर किया है। उनके अनुसार हादसा किसी वाहन की टक्कर लगने से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

two died in road accident in solan.

बद्दी के भुड़्ड गांव के समीप रत्ता खड़्ड में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। वाहन चालक घटना के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है।  मृतक की पहचान जिला सोलन के हरियाणा की सीमा पर आवता गांव के राम सिंह पुत्र जगत राम के रुप में हुई है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार देर सांय साढ़े दस बजे की है। रत्ता खड़्ड में अकांवाली को जाने वाले अस्थाई रास्ते में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। व्यक्ति के टांगों व पेट के ऊपर से टायर घूम गया था। इससे उसका पेट फट कर आंतड़ियां बाहर निकल गई थीं।

ट्रैक्टर के टायर के नीचे कुचला गया

two died in road accident in solan.

युवक ने साथ लगते क्रेशर संचालक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर हुक्म चंद मौके पर पहुंचे। हुक्म चंद ने बताया कि नदी में ट्रैक्टर ही जा सकते हैं। किसी ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान राम सिंह की रुप में हुई है।

मृतक व्यक्ति पेशे से चालक था तथा कुछ दिन ड्राइवरी करता था। शनिवार दिन के समय भी राम सिंह शराब में धूत हो कर रत्ता खड्ड में स्थित क्रेशर पर घूम रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed