तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबकर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल की दुर्गम पंचायत बटबाड़ा में सोमवार को स्कूल से छुट्टी के बाद कूफर (तालाब) में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सुंदरनगर अस्पताल में दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।
सोमवार को हुस्न लाल (10) पुत्र भीम सेन और जौनी (7) पुत्र प्रेम लाल निवासी बटबाड़ा स्कूल से छुट्टी के बाद घर आ रहे थे। रास्ते में तालाब में दोनों नहाने उतर गए। वे गहरे पानी में चले गए और दोनों डूबने लगे।
रास्ते से गुजर रही एक महिला की नजर उन पर पड़ी। उसने शोर मचा कर लोगों को बुलाया। दोनों पानी से बाहर निकाला गया। अचेत अवस्था में सुंदरनगर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।
डीएसपी सुंदरनगर कुलभूषण वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। शवों का पोस्टमार्टम करवा जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जम्बाल ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है।
पीठ पर बांधकर पहुंचाया सड़क तक
बटबाड़ा गांव का दुर्गम होना भी इन मासूमों की मौत की एक वजह बना। अगर इन्हें समय पर उपचार मिलता तो शायद इनकी जान बच सकती थी।
इस गांव में न तो सड़क और न ही अस्पताल है। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पीठ पर बांधकर करीब चार घंटे पैदल पहाड़ से उतर कर स्नीहन गांव तक पहुंचाया।
यहां से 108 एंबुलेंस से दोनों बच्चों को देर शाम करीब साढ़े सात बजे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक काफी देर हो चुकी है।