{"_id":"5c5c4d73bdec2273792f42ef","slug":"two-chartered-accountants-of-delhi-arrested-in-technomack-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्नोमैक घोटाले में दिल्ली के दो चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेक्नोमैक घोटाले में दिल्ली के दो चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार
Fri, 08 Feb 2019 11:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4200 करोड़ के इंडियन टेक्नोमैक घोटाले में सीआईडी ने कंपनी के दो चार्टर्ड अकाउंटेंट को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी को अहम माना जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद सीआईडी ने आरोपियों को पांवटा कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
पुलिस रिमांड के बाद शुक्रवार को दोनों आरोपियों को फिर अदालत में पेश किया जाएगा। सीआईडी की टीम ने टेक्नोमैक घोटाले में दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) शैलेंद्र नाथ (45) पुत्र सुरेश नाथ और अरण आहूजा (50) पुत्र गोविंद लाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-420, 468, 471, 406, 409, 411, 201, 217, 218 व 120बी के अलावा पीसी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हिमाचल सीआईडी ने अप्रैल 2016 को मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
वीरवार को इन आरोपियों को सीआईडी ने पांवटा साहिब की अदालत में पेश किया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों की ऑडिट रिपोर्ट पर कई बैंकों ने विश्वास करके इस कंपनी को करोड़ों रुपये का लोन दिया था।
इनकी गिरफ्तारी से कई राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मामले में गठित एसआईटी टीम गहन जांच में जुटी है। उधर, एसपी सीआईडी संदीप धवल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस मामले के दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड मिला है।